Categories: Barharia Siwan News

बड़हरिया: गेंहू का बोझा लदे ट्रैक्टर में बिजली के संपर्क में आने से लगी भीषण आग

परवेज अख्तर/सिवान :
मंगलवार के अहले सुबह बड़हरिया के कैलगढ़ उत्तरी पंचायत के वार्ड नं 9 के मुसेहरी गांव में ट्रैक्टर पर लदे गेहू के बोझे में बिजली के तार के संपर्क में आने से भीषण आग लग गया।बताते चले कि ट्रैक्टर मालिक नबिहाता निवासी मुन्नीलाल गदी अपने ट्रेक्टर पर चवर से गेहूं के लगभग 60 बोझा लाद कर मुसेहरी के रास्ते आ गाड़ी लेकर आ रहे थे। तभी आज लग गया। आज इतना भयानक था कि देखते ही देखते ट्राली पर लदे सभी बोझे को अपने चपेट में ले लिया जिससे सारा बोझा जल कर राख हो गया, आसपास के खेतों में भी तेजी से आग फैलने लगा। आनन फानन में स्थानीय ग्रमीणो के मदद से आग पर काबू पाया गया। गांव के ही मनीष कुमार ने ट्रांसफार्मर का चेंजर गिराकर बिजली को रोक दिया। जिससे आग पर जल्द ही काबू पाया गया। आग बुझाने वाले ग्रमीणो में अफरोज अली, बिट्टू सिंह, प्रमोद सिंह, इमरान अली, सागर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह, राकेश, संतोष, आरिफ, मड़ई सिंह साथ ही सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026