छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शनिवार की सुबह सड़क दुघर्टना में एक बच्ची और एक ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा घायल हो गई।घायल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहला मामला एस एच-90 पर बंगरा काली स्थान गांव के पास दरवाजे पर खड़ी पांच वर्षीय साक्षी कुमारी पिता संतोष कुमार राय को अनियंत्रित सक्रारपियो ने टक्कर मार फरार हो गया घायल को बंगरा मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह, पूर्व मुखिया काशी नाथ राय, चन्द्रशेखर सिंह ने इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज चल रहा है।
वही मशरक स्टेशन रोड में पानापुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव से ट्यूशन पढ़ने आयी 16 वर्षीय छात्रा सुमन कुमारी पिता अशोक शर्मा को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ट्यूशन पढ़ने आयी छात्रा घायल हो गई जिसे मौके पर हंसाफीर गांव निवासी अशोक राय अजनबी ने इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पैर में लगी गंभीर चोट की वजह से बेहतर इलाज के लिए एक्स-रे के लिए रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…