गुठनी

बाढ़ का मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान : बार-बार बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं का दंश झेल रहे यूपी-बिहार की सीमा और घाघरा नदी के तटवर्ती इलाके पर बसा गुठनी के तिरबलुआ गांव के किसानों ने मंगलवार को हंगामा किया। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए और बाढ़ में बुरी तरह बर्बाद फसलों का उचित मुआवजा नहीं मिलने पर 2019 के लोकसभा चुनाव का बहिष्कार भी करने की बात कही। मालूम हो कि 1998 और 2006 में आई बाढ़ में भी तटवर्ती गांवों तिरबलुआ, योगियाडीह, ग्यासपुर, खड़ौली और मैरिटार के किसानों की फसलें बाढ़ के भेंट चढ़ गई थी। उस समय भी सरकारी सहायता के नाम पर तो सिर्फ आश्वासनों पर ही संतोष करना पड़ा था और इस बार भी शासन प्रशासन बाढ़ के समय मे हरकत में आता नजर आया, लेकिन अभी तक किसी भी पीड़ित को सहायता नहीं मिली। लोगों को का कहना है कि हमारे गांव में सभी पार्टियों के नेता सिर्फ चुनाव आने पर ही आते हैं और आश्वासनों का पुलिंदा बांध कर वोट ले चंपत हो जाते हैं।इस दौरान रफीक शाह, लव कुमार साहनी, चंद्रमा साहनी, हरिचरण साहनी, गंगा सागर साहनी, धनंजय साहनी, मनीष अंसारी, कैलाश साहनी, विनोद साहनी और हरेराम साहनी सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026