परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के पहाड़पुर मठ परिसर में श्रीविष्णु महायज्ञ को ले शनिवार को ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। ध्वजारोहण के दौरान आचार्य राकेश तिवारी, दीपक दुबे, धनंजय मिश्र, रत्नेश पांडेय के मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष रवींद्र पांडेय ने बताया कि इस श्रीविष्णु महायज्ञ की शुरुआत 6 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ होगी। यज्ञ की पूर्णाहुति 14 अप्रैल को होगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम रामलीला, कृष्ण लीला, प्रवचन, हवन,यज्ञ आदि पूजन कार्यक्रम का आयोजन होगा। कथा वाचक बनारस की साधना त्रिपाठी, आचार्य मदन पराशर आदि शामिल होंगे।इस मौके पर यज्ञकर्ता मुखिया रामबालक सिंह, कृष्ण राम, गोरख पंडित, दिनेश शर्मा, लालबाबू सिंह, बैजनाथ सिंह, बलराम यादव, आत्माराम बैठा, केशो दुबे, सीताराम पासवान, विनोद सिंह, वीरेंद्र साह, तारकेश्वर शर्मा, मनोज सोनी, अवधेश पटेल, विद्या यादव, विकेश गुप्ता, सुरेश कुमार साह, ओमप्रकाश पांडेय, राजेश यादव, हरेराम साह, धनु साह, बांके बिहारी मिश्रा, कमलेश प्रसाद, दरोगा साह, सचिव उपेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष अवधेश पटेल,महंत बाबा राजेंद्र दास, श्रीभगवान दास चैतन्य बाबा आदि मौजूद थे।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…