परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गांव में सात जन्मो तक साथ निभाने की कसमें खाने वाले ने ही अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी जान ले ली । गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के पचलखी गांव निवासी कैलाश सोनी की पुत्री हत्या सुनियोजित ढंग से उसके पति ने ही कर दी ।बता दें कि मृतका की एक लड़की तथा तीन छोटे छोटे लड़के हैं जो मां के नहीं रहने से अब अनाथ हो गए हैं । इसको लेकर पचलखी निवासी मृतका की मां किरण देवी ने अपने दामाद के द्वारा साजिश रच कर उसकी मौत के घाट उतारने की बात बताते हुए सारण जिला निवासी मृतका के पति पप्पू सोनी सहित कुल 7 लोगों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराया है । इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि कुल 7 लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज किया गया है, जिसमें एक पप्पू सोनी जो मृतका का पति है तथा अन्य 6 लोगों का नाम अनुसंधान बाधित नहीं होने के दृष्टिकोण से गुप्त रखा जा रहा है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…