परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के विजयपुर के एक दवा व्यवसायी की पिटाई नशे में धुत युवकों ने बुधवार की शाम कर दी। पिटाई करने वाले अकोल्ही पंचायत के एक जनप्रतिनिधि के घर के सदस्य बताए जा रहे हैं। घायल दवा दुकानदार विक्की कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक युवक उसके दुकान पर नींद की दवा मांगने आया था, लेकिन उसने यह दवा देने से इन्कार कर दिया। जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था तो रास्ते में उसे और उसके भाई आजाद श्रीवास्तव को घेरकर लाठी डंडे से पिटाई की गई। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी मार कर घायल कर दिया गया। घायलों का इलाज मैरवा रेफरल अस्पताल में किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…