मैरवा

मैरवा में गेहूं के खेत में मिली रामकृष्ण की चोरी की गई मूर्ति

परवेज अख्तर/सिवान :- मैरवा के गुठनी मोड़ स्थित राम जानकी मंदिर से तीन महीने पूर्व चोरी हुई कसौटी पत्थर की रामकृष्ण की मूर्ति मंगलवार को गेहूं के खेत मे फेंकी हुई मिली। इसे पुलिस दबिश का परिणाम माना जा रहा है। गेहूं की कटनी कर रहे मजदूरों ने खेत में फेंकी हुई मूर्ति को देख कर गांव वालों को सूचना दी।

मूर्ति मिलने की सूचना आग की तरह चारो तरफ फैल गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और मूर्ति को ले कर थाने चली गई। छेनीछापर और तिवारी लंगड़पुरा गांव के बीच खेत में मूर्ति बरामद होने की खुशी ज्यादा देर तक श्रद्धालुओं में नहीं टिकी। जब उन्हें मालूम हुआ कि मिली मूर्ति अंगभंग है तो वे निराश हो गए, क्योंकि अंगभंग मूर्ति को मंदिर में स्थापित नहीं किया जाता है।मूर्ति के साथ चांदी का बटुली बांसूरी अंगूठी भी चोरी गई थी,जो बरामद नहीं हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026