परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नगर थाना क्षेत्र के दरबार कैंपस समीप ऑटो में एक महिला का चेन छीनकर भाग रही एक महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार गोपालगंज के जंगलिया निवासी गुड्डी अपनी मां सकीना खातून के साथ स्टेशन रोड़ स्थित निजी डॉक्टर के पास अपने बच्चे का इलाज कराने आई थी। इलाज के बाद ऑटो में सवार होकर वह गोपलागंज मोड़ जा रही थी तभी बबुनिया मोड़ से दो महिलाएं उस ऑटो में सवार हुई और मौका पाते ही दरबार कैंपस समीप गुड्डी के सोने का चेन चोरी कर भागने लगी, यह देख गुड्डी ने शोर मचाया। दो महिलाओं को भागता देख स्थानीय लोगों ने दौड़कर एक महिला को पकड़ लिया, जबकि दूसरी महिला मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई। लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना में दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद देर शाम उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने गुड्डी के आवेदन पर नगर थाना में मामला दर्ज किया है। मामले नगर थाना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि लोगों ने एक महिला चोर पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, जो गुठनी थाना क्षेत्र की संगीता देवी बताई जाती है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ी गई महिला के पास से चेन बरामद कर लिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…