Gopalganj News in Hindi

मतदाता सूची में हो रहा सुधार का कार्य

परवेज अख्तर/गोपालगंज:-आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं.जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।सदर प्रंखंड, थावे,हथुआ व पंचदेवरी मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ के साथ बैठक कर कई निर्देश दिये.24 घंटे के अंदर मतदाता सूची में सुधार कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया.नये मतदाता सूची की जांच के क्रम में कई त्रुटियां सामने आयी हैं.कहीं एक ही नाम दो बार जुट गये हैं,तो कहीं ऐसे लोगों के नाम शामिल हो गये हैं,जो वहां के निवासी हैं ही नहीं.इसकी समीक्षा करते हुए मृत व डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने तथा सूची में अन्य त्रुटियों को दूर कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश बीडीओ ने दिया.

कई बीएलओ द्वारा भी अपनी समस्याएं रखी गयीं,जिसका समाधान किया गया.चुनाव से संबंधित प्राप्त हुए निर्देशों की जानकारी भी सभी बीएलओ को दी गयी.बीएलओ पंजी,डीएसई रिपोर्ट व फॉर्म सात से संबंधित जानकारी भी ली गयी.बीडीओ ने सभी बीएलओ से इनके बारे में पूछताछ की.बैठक में चुनाव से संबंधित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गयी.मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी विशाल सिंह,नरेंद्र शर्मा,मनोज तिवारी,रज्जाक अंसारी,आदित्य यादव,विनय श्रीवास्तव,सुनील श्रीवास्तव,तारकेश्वर मिश्र,अंकित पांडेय आदि थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026