परवेज अख्तर/गोपालगंज: – कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला मुख्यालय के अलावे विभिन्न प्रखंडो में जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से लोग लगातर जांच करवा रहे है ।आज सदर प्रखंड व कुचायकोट प्रखंड की सभी 31 पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया। जिसमें 2555 लोगों की करोना जांच की गई। जांच में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिन्हें आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ होम आइसोलेशन में भेज दिया गया।
कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक अजीत कुमार ने बताया स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर कुचायकोट प्रखंड की सभी 31 पंचायतों में एकसाथ सोमवार को कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें में 2472 लोगों की करोना जांच एंटीजेन किट से, 38 लोगों की जांच टरनेट से तथा 45 लोगों की जांच आर्टिफिशिया विधि से की गई। इन सभी के जांच रिपोर्ट आने पर दो लोग पॉजिटिव पाए गए। जिन्हें आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ होम आइसोलेशन में भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…