Maharajganj News

दुकान में चोरी करते एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफराद बाजार में गुरुवार को कपड़ा की दुकान में रुपयों की चोरी करते एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ उसकी पिटाई शुरू कर दी, थोड़ी देर बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को अपने कब्जे में लिया और थाना लाया। मामले में व्यवसायी विनोद कुमार ने बताया कि दो युवक उसके दुकान पर कपड़ा खरीदने के बहाने पहुंचे और कपड़ा दिखाने की बात कही। मैं उन्हें कपड़ा दिखाने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक व्यक्ति दुकान के गल्ला से रुपए निकालने लगा। तभी उस पर मेरी नजर पड़ी और हो-हल्ला शुरू किया। इस दौरान काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई और रुपए निकालने वाले व्यक्ति को पकड़ उसकी पिटाई शुरू कर दी। दुकान मालिक ने बताया कि चोर की संख्या दो थी। जब हो-हल्ला हुआ तो पकड़े गए व्यक्ति का दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पकड़ा गया व्यक्ति अपना घर सारण जिला बता रहा है। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ थाने लाया। ओपी प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026