परवेज अख्तर/सिवान : कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने में जहां प्रशासन दिन रात एक किए हुए हैं। वहीं सन्नाटे का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। रविवार की रात चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे मानवता भी शर्मसार है। क्वारंटाइन के लिए बने आइसोलेशन सेंटर मे भी चोरी की घटना रविवार की रात अंजाम दी गई है।
मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका मांझा पंचायत के मध्य विद्यालय सूर्यपुरा में में बने एक आइसोलेशन सेंटर का ताला तोड़कर उसमें रखे कई सामान की चोरी कर ली गई है। छोटका मांझा की मुखिया सुशीला देवी ने मैरवा थाना को इस घटना की सूचना दी है। अज्ञात चोरों द्वारा आइसोलेशन सेंटर का ताला तोड़कर उसमें रखे बिस्कुट एक कार्टन, नमकीन एक कार्टन, पानी का बोतल कार्टन, सैनिटाइजर तीन डिब्बा, मास्क 70 पीस, हैंड ग्लव्स एक कार्टन, साबुन दो कार्टन, मोटीने स्प्रे 6 पीस चोरी कर ली गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…