बड़हरिया के खानपुर स्थित युवक का नागपुर से शव आते ही मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया के खानपुर में मंगलवार की शाम युवक श्रावण का शव आते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार खानपुर निवासी सुरेश शाह 19 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार तथा दूसरा तरवारा थाना के सिसवा निवासी लालबाबू साह के पुत्र संजय कुमार 22 वर्ष बताया जाता है। बताया जाता है, कि दोनों नागपुर के श्री हरि कृष्णा कोयला माइंस गैरेज कंपनी में गाड़ी बनाने ,के लिये सीख रहे थे। रविवार को 1 बजे दिन में नदी में नहाने गया था, उसी समय डूबने से मौत हो गई है। शव 7 बजे तक मंगलवार को बड़हरिया के खानपुर और में आया और तरवारा क्षेत्र के सिसवा में संजय शाह का शव आया ।। बताया जाता है, कि रविवार के करीब 1:30 नागपुर के किसी नदी में दोने नहाने गए थे।युवक 5 की संख्या में स्नान करने गया था। जिसमें अमित कुमार, सरवन कुमार जो दोनों खानपुर निवासी है। वही दूसरा तरवारा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव के संजय कुमार सिवान के शैलेंद्र कुमार और चैनपुर सिसवन थाना के शेषनाथ कुमार यह पांचों युवक नदी में नहाने गया।

लेकिन नहाते समय सरवन कुमार और संजय कुमार गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया व दोनों की मौत भी हो गई। मौत के बाद गोताखोरों ने 24 घंटे के बाद सोमवार को करीब 9:00 बजे शव को निकाला । वही तीन और युवक खानपुर निवासी अमित कुमार शैलेंद्र सिवान शेषनाथ सिसवन थाना क्षेत्र के उसी नदी में नहाने गया था। लेकिन युवक किसी तरह बच गया । मृतक सरवन कुमार के परिजनों ने बताया कि पांचों दोस्त एक साथ रहते थे, और एक ही गैरेज में काम सीखते थे। घटना के बाद श्रवण कुमार के मां कुंती देवी पिता सुरेश शाह वही तरवारा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी मृतक संजय कुमार के मा और पिता लालबाबू साह का रोरोकर बुरा हाल है। मृतक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। दोनों के पिता मजदूरी का काम कर घर का खर्च चलाते हैं। युवक के मुआवजे की मांग करते खानपुर निवासी रंजन कुमार जितेंद्र कुमार केसर कुमार राजेश कुमार सुनिल चंद्रवंशी, अनुरंजन मिश्रा वीरेंद्र साह, श्रीवास्तव मिंटू कुमार बिरजू कुमार छोटेलाल कुमार सुनील कुमार विशाल कुमार नूरांन अहमद नारद साह, सहित दर्जनों लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024