परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के नारायणपुर मठिया गांव में बुधवार की रात्रि चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। ग्रामीणों के सो जाने के बाद पर चोरों ने बारी-बारी से दोनों घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। जब परिजनों को इस की जानकारी हुई तब तक चोर घर के कीमती सामानों को लेकर फरार हो चुके थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की देर रात्रि नारायणपुर गांव निवासी बलिराम यादव और चेखुर चौधरी के घर चोर बांस के सहारे पीछे से आंगन में उतर गए और बारी-बारी से कमरों में प्रवेश कर गए। उस वक्त घर के सभी लोग गहरे नींद में सोए हुए थे। घर में अटैची एवं बक्से में रखे तीस हजार नकद व डेढ़ लाख के जेवरात एवं अन्य सामान लेकर चले गए। घटना के बाद परिजनों की नींद खुली और हो-हल्ला किया तो आसपास के ग्रामीण जगे लेकिन तब तक चोर सामान लेकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो जुड़ीहता गांव के समीप हाईवे के पूरब चोरी किए गए टूटा अटैची एवं पेटी पाया और सामान तितर-बितर अवस्था में फेंके हुए थे। इससे साफ जाहिर हो रहा था कि चोर यहां सामान का बंटवारा कर कीमती सामान लेकर चले गए होंगे और अन्य सामान को छोड़ दिए होंगे। इसके देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। समाचार प्रेषण तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…