परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाने के गश्त पार्टी ने बुधवार की देर रात में शराब से लदी कार को बरामद किया। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान एसआई विजय कुमार तिवारी ने यूपी की तरफ से आ रहे वाहनों की तलाशी शुरू की तभी श्रीकरपुर पुलिस चेक पोस्ट के रास्ते मेहरौना (यूपी) तरफ से तेज गति से आ रहे अल्टो कार को चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बल द्वारा रोका गया, लेकिन शराब धंधेबाज गाड़ी रोकने की बजाय और तेज गति से भागने लगे, इसकी सूचना मुझे मिली। इसके बाद गुठनी चौराहे पर चारों तरफ से गश्त बढ़ा दी। कार देख जैसे ही रोकने का प्रयास किया, लेकिन शराब धंधेबाज अपनी जान जोखिम में डालते हुए सेलौर रोड की तरफ भागने लगे। हालांकि उसका पीछा करते हुए सेलौर चट्टी से शराब सहित कार को बरामद कर लिया गया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक एवं धंधेबाज भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ी गई गाड़ी (एचआर 51पी 1089) अल्टो कार से अरुणाचल प्रदेश निर्मित 1344 विस्की शराब बरामद किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…