परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के मैरवा में लाख प्रयासों के बावजूद मैरवा पुलिस चोरी की घटनाओं को रोक पाने में विफल साबित हुयी है। मंगलवार की रात्रि चोरों ने मैरवा के प्राणगढ़ी स्थित शिक्षक कालोनी के एक घर से दरवाज़े का ग्रिल तोड़कर लाखों रुपए का समान चुरा लिया है। पीड़ित प्राणगढ़ी निवासी मोहन जी श्रीवास्तव हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने मैरवा थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित केआवेदन के अनुसार सोमवार की रात्रि वे अपने परिजनों के साथ घर के ऊपरी हिस्से में सोए हुवे थे। सुबह जब सोकर कर जगे तो पाया कि नीचे के एक कमरे का सारा समान बिखरा हुआ है तथा खिड़की की ग्रिल टूटी हुयी है। अंदर जाकर देखा तो बक्सा और अलमारी की कुंडी टूटी हुयी है। समानो की जांच करने पर पाया कि एक लाख रुपए मूल्य की नकदी तथा आभूषण चुरा लिया गया है। इस घटना को लेकर पूरे मुहल्ले में भय का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…