परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव में सोमवार की देर शाम एक झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से करीब 30 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
बताया जाता है कि जमादार पांडेय अपने घर के पास मच्छर भगाने के लिए अलाव जलाए थे और बाद में उसे बुझा भी दिया था। इसके बाद वह अपनी झोपड़ीनुमा मकान को बंद कर गेहूं की कटनी के लिए खेत में चले गए । इस दौरान चिंगारी उड़ कर उनकी झोपड़ीनुमा घर में जा गिरी और झोपड़ी में आग लग गई।
इसमें अनाज, कपड़ा समेत करीब 30 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, अन्यथा आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचाता। इस संबंध में सीओ युगेश दास से बात करने पर बताया कि हल्का कर्मचारी को भेज कर जांच कराई जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…