परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मैरवा प्रखंड के दर्जनों मजदूर गुजरात में फंसे हुए हैं। उनके समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इनकी संख्या पचास से अधिक है। इन्होंने मैरवा प्रखंड के कबीरपुर मुखिया से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने लॉकडाउन के कारण हो रही परेशानी का उल्लेख करते हुए मजदूरों की एक सूची मुखिया के व्हाट्सएप पर भेजी है। किसी तरह गांव बुला लेने या वहीं पर खाने-पीने का इंतजाम करा देने का अनुरोध किया है। यह मजदूर ठेकेदार के माध्यम से वहां गए थे। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर लॉकडाउन लगने के बाद काम ठप हो गया। इन मजदूरों का कहना है कि वे गुजरात में फंसे हुए हैं। वहां खाने पीने का सामान नहीं मिल पा रहा है। भूखे सोना पड़ रहा है। उनके पास जो भी पैसे थे वह सब खत्म हो गए हैं। पैसा न होने के कारण बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार उन्हें छोड़कर भाग गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…