गोपालगंज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लालाछापर बाजार में बुधवार की रात चोरों ने एक रेडीमेड की दुकान का ताला तोड़कर 25 सौ रुपये नकद सहित 50 हजार रुपये कीमत के कपड़े चुरा लिए। गुरुवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर दुकानदार को इस चोरी की जानकारी हुई। दुकानदार के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के करमासी गांव निवासी रसीद अंसारी की लालाछापर बाजार में रेडीमेड की दुकान है। बुधवार की शाम रसीद अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच रात में चोर ताला तोड़कर दुकान में घुस गए तथा गल्ले में रखे 25 सौ रुपये सहित 50 हजार रुपये कीमत के कपड़े चुराकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर रसीद को इस चोरी की जानकारी हुई। दुकानदार के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस चोरों के गिरोह के बारे में पता लगा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…