गोपालगंज: उत्तर प्रदेश के बलिया में भोरे से मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए बक्सर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो में एक बस ने टक्कर मार दी। इससे बोलेरो 50 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में बोलेरो में सवार आठ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल बलिया में भर्ती कराया। इस घटना की सूचना मिलने पर घायलों के स्वजन तथा पंचायत के प्रतिनिधि घायलों की देखभाल करने जिला अस्पताल बलिया पहुंच गए। सात घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है।
बताया जाता है बुधवार की देर रात भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला केरवनिया से कुछ लोग एक बोलेरो से मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए बक्सर जा रहे थे। रात करीब एक बजे उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के फेफना मोड़ के पास ये लोग पहुंचे थे कि पीछे से आ रही एक बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे बोलेरो पचास फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में सिसई टोला खोरही गांव निवासी प्रभुनाथ चौहान के पुत्र संदीप चौहान, प्रभुनाथ चौहान की पत्नी सुनैना देवी, विजेंद्र जायसवाल की पत्नी उर्मिला देवी, वीरेंद्र चौहान की पत्नी रामावती देवी व पुत्री शालू कुमारी, सिसई टोला केरवनिया गांव निवासी रामप्रवेश दुबे की पत्नी अनीता देवी, श्रीराम दुबे की पत्नी वंदना देवी तथा रामकैलाश दुबे की पत्नी गायत्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने 100 नबंर पर डायल कर इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया में भर्ती कराया। हादसे में घायल शालू कुमारी को छोड़ कर सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है। इस हादसे की सूचना मिलने पर भोरे से जितेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ डब्लू बाबा, कुंजबिहारी मिश्रा घायलों के स्वजन तथा कुछ पंचायत प्रतिनिधि घायलों की देखभाल करने जिला अस्पताल बलिया पहुंच गए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…