गोपालगंज: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के निमुइया मोड़ के पास तेज गति से आ रहे एक ट्रक पलट गई। जिसमें चालक व खलासी बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायल चालक इसी थाने के छोटका सहजनवा गांव निवासी लालदेव तिवारी व खलासी संजय कुमार बताए गए है। बुरी तरह से जख्मी चालक का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। बताया जाता है कि ट्रक चालक यूपी से पालतू जानवरों का दाना लेकर गोपालगंज आ रहा था।
इसी क्रम में निमुइया मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक व खलासी बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पंचदेवरी पिकेट प्रभारी सुनील कुमार ने चालक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं खलासी का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…