मैरवा

दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी वापस लेने को धमकाया

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर किए गए दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी को वापस लेने का दबाव बनाए जाने की शिकायत आरक्षी अधीक्षक से की है।उसने कहा है कि ससुराल पक्ष इस प्राथमिकी को वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं और धमका रहे हैं। उसने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी का अनुरोध किया है। बता दें कि नई बाजार के रामाधार यादव ने अपनी पुत्री जयमाला की शादी 2012 में गोपालगंज के भोरे थाना के निवासी अखिलेश यादव की थी। बाद में वह अपने पति के साथ गोरखपुर के शाहगंज में रह रही थी। इसी दौरान गोरखपुर में दो कट्ठा जमीन और कार की मांग बतौर दहेज ससुराल पक्ष से की जाने लगी। मांग पूरी नहीं किए जाने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इससे तंग आकर उसने ससुराल वालों के विरुद्ध मैरवा थाना में दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करा दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026