Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मुखिया व जिला पार्षद के परिजनों के बीच हुई मारपीट मामले में दो प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के भवानी स्थान पड़ौली के समीप शनिवार की शाम मुखिया व जिला परिषद के परिजनों के बीच साइड लेने को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पड़ौली पंचायत के मुखिया अजित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के समर्थक व पड़ौली उज्जैन टोला के रविन्द्र सिंह के बयान पर दर्ज कांड संख्या 335/20 में जिला पार्षद मेनका रमन के परिजन व पड़ौली बली टोला के सुनील सिंह, अरविंद रमन, मिंटू कुमार समेत 5 लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट व दुकान से नगद निकालने व बगल के तीन दुकानदारों के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.

वहीं जिला पार्षद के भैसुर व पड़ौली बली टोला के सुनील सिंह के बयान पर दर्ज कांड संख्या 336/20 में मुखिया अजित कुमार सिंह, बबलू सिंह, अनिल सिंह समेत 20 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. साथ ही स्थानीय विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह के कहने पर ही मारपीट करने की बात कही गई है. वहीं बेटे व पत्नी के साथ मारपीट कर सोने की बाली व चेन छीन लेने का आरोप भी लगाया गया है. जिला पार्षद मेनका रमन द्वारा पूर्व में पंचायत के एक पोखरे पर कंप्लेन करने के कारण घटना को अंजाम देने की बात दर्ज प्राथमिकी में कही गई है. पुलिस दोनों प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024