मैरवा

मैरवा में पुलिस बनकर रुपये वसूली करते तीन युवक धराये

परवेज अख्तर/सिवान :- मैरवा में पुलिस बनकर वाहनों से जबरन रुपये वसूलने का मामला प्रकाश में आया है. जिसमे मैरवा-नौतन मुख्य मार्ग के मैदनिया नहर पुल के समीप से पिकप से जबरन पुलिस बनकर तीन युवक रुपये का वसूली कर रहे थे. नहीं देने पर गाली-गलौज भी कर रहे थे. यही नहीं पिकअप चालक ने तीनों युवकों को रुपये भी दिये. जिससे नाराज होकर पिकप चालक ने मैरवा पुलिस को सूचना दिया. पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक शराब के नशे में धुत थे. गिरफ्तार युवकों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के डोमडीह गांव के राहुल सिंह, विश्वकर्मा शर्मा तथा अखंड सिंह के रूप में हुई. वहीं जब पुलिस थाने लेकर तीनों युवकों को आई. तो जांच के क्रम में रुपये और कुछ समान बरामद हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को मेडिकल चेकप के लिए रेफरल अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रुपये वसूली की सूचना टेलीफोनिक मिलने पर गस्ती दल को सूचना दीये. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आयी. शराब की दुर्गंध आने पर मेडिकल चेकअप के लिए रेफरल अस्प्ताल भेजा गया है. पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026