Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुत्र की दीर्घायु के लिए आज माताएं रखेंगी जिउतिया का व्रत

परवेज़ अख्तर/सिवान :- संतान की लंबी आयु के लिए किया जाने वाला जीवित्पुत्रिका या जिउतिया पर्व शुक्रवार को है। माताएं आज निर्जला व्रत रखेंगी। आश्विन माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी से नवमी तिथि तक जिउतिया पर्व मनाया जाता है। इस तीन दिवसीय व्रत में पहले दिन यानी बुधवार को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत हुई। गुरुवार को माताएं खर जितिया यानी निर्जला व्रत रखेंगी। वहीं तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह पारण के साथ यह पर्व संपन्न होगा। आचार्य पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि जीवित्पुत्रिका व्रत को जितिया या जिउतिया या जीमूत वाहन व्रत के नाम से जाना जाता है। इस दिन माताएं विशेषकर पुत्रों के दीर्घ, आरोग्य और सुखमय जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस पर्व में जितिया गूंथवाने के साथ मडुआ का आटा, नोनी का साग, सतपुतिया, झींगी, कंदा, मकई, खीरा आदि का काफी महत्व होता है। महिलाएं जिउतिया का धागा गूंथवा कर पहनती हैं।

व्रत का समय उदया तिथि से होगा मान्य : आचार्य ने बताया कि अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारभ बुधवार को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर हो गया था, जो गुरुवार को दोपहर 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। व्रत का समय उदया तिथि से मान्य होगा। जीवित्पुत्रिका व्रत रखने वाली माताएं शुक्रवार को सुबह सुर्याेदय के बाद से दोपहर 12 बजे तक पारण करेंगी। इस व्रत में माताएं 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। जिउतिया व्रत में माताएं पूरे दिन निर्जला उपवास रहती हैं। राजा जीमुतवाहन और कही-कहीं महिलाए चिल्हो और शियारो की कथा भी सुनती हैं। राजा जीमुतवाहन की पूजा पूस की प्रतिमा बनाकर की जाती है। जिउतिया व्रत कठिन व्रतों में से एक है। इस व्रत में बिना पानी पिये कठिन नियमों का पालन करते हुए व्रत पूर्ण किया जाता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024