खेत में धान रोपने गई थी युवती
परवेज अख्तर/सिवान :
जिले के बड़हरिया पुरानी बाजार पश्चिम टोला में सोमवार को खेत में धान रोपने गई एक 14 वर्षीय युवती जो बिजली की चपेट में आ गई।जिससे उसकी दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई। मृतका की पहचान बड़हरिया पुरानी बाजार पश्चिम टोला निवासी स्वर्गीय दीनानाथ महतो की पुत्री मांसी कुमारी ( 14 वर्ष )के रूप में की गई है। यहां बताते चले कि मृतिका के पिता दीनानाथ महतो की देहांत 8 वर्ष पूर्व में हीं हो गई है।
गरीब परिवार से वास्ता रखने वाली मांसी कुमारी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतिका की विधवा मां कलावती देवी का बुरा रोते-रोते बुरा हश्र हो चुका है। मृतिका का एक 10 वर्षीय छोटा भाई अंकित कुमार है। तथा मृतिका की तीन बहने संजू देवी, रंजू कुमारी तथा सपना कुमारी है। मृतिका का पूरा परिवार दूसरे के खेत में मजदूरी कर अपने परिवार का लालन पोषण करता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…