नौतन

नौतन के बैरागीपुर हत्याकांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बैरागीपुर हत्याकांड में संलिप्त एक महिला सहित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । बता दें कि 20 अगस्त 2019 को शाम 7:30 बजे बैरागीपुर गाँव निवासी रामस्वरूप साह के 34 वर्षीय पुत्र मनोज की हत्या कर शव को घर के पीछे धान के खेत में छोड़ कर हत्यारे फरार हो गए थे । जिसके बाद मृतक की पत्नी अनिता देवी ने चंपा देवी, दयाशंकर साह, रंजू कुमारी तथा ललन साह समेत चार को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया था, उनमें से पुलिस ने चंपा देवी पति ललन गोंड़ को हत्या के कुछ दिनों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था । उसी मामले में पुलिस ने विगत रात्रि में छापेमारी कर दयाशंकर साह तथा रंजू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026