परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया थाना परिसर में सीओ गौरव प्रकाश, थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से जनता दरबार लगा कर आधा दर्जन जमीनी विवादों का निबटारा किया. इस दौरान थाना क्षेत्र के सहबाचक गांव निवासी झुनी मांझी, भगरासन मांझी के बीच वर्षों से चल रहे जमीनी विवाद का निबटारा किया. दोनों पक्षों के बीच सहमति तो बन गयी, लेकिन चंद कागजात के अभाव में अगली तिथि तक जांच कर कार्रवाई के लिए आदेश दिया गया. भलुई गांव के वैद्यनाथ मांझी व सिंधू देवी के बीच घरेलू विवाद का निबटारा किया गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के आधा दर्जन भूमि विवादों व घरेलू विवादों का निबटारा किया गया. सीओ गौरव प्रकाश ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि कोर्ट का चक्कर लगाने से बेहतर है कि जनता दरबार में आकर सहमति के आधार पर अपने विवादों का निबटारा करायें. इस अवसर पर एएसआइ राजेश कुमार, अवधेश सिंह, राजेश सिंह, सूर्य प्रकाश थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…