परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के शाहपुर नहर पुल के समीप से नौतन पुलिस ने मंगलवार को वाहन जांच के क्रम में 48 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से एक बजाज बाइक भी जब्त की। गिरफ्तार धंधेबाज भगवानपुर हाट थाना के विलासपुर निवासी नीरज कुमार सिंह और भीखमपुर निवासी चंदन कुमार राम है। बताया जाता है कि एसआइ सत्यनारायण सिंह और एएसआइ रामजतन यादव पुलिस बल के साथ शाहपुर नहर पुल के पास वाहन जांच कर रहे थे। तभी यूपी की ओर से दो युवक बाइक से शराब लेकर आ रहे थे, उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान बाइक पर 48 बोतल अंग्रेजी शराब पाया। पुलिस ने उक्त धंधेबाजों को शराब एवं बाइक समेत पकड़ लिया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटगए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…