गुठनी

शराब से भरी दो ट्रक बरामद, चार गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाने की पुलिस को शराब की बड़ी खेप बरामद करने के मामले में मिल रही लगातार कामयाबी पर कामयाबी कहीं न कहीं उसके अतिसंवेदनशीलता और सतर्कता का सूचक है। पूर्व की भांति मंगलवार को भी गुप्त सूचना के आधार पर गुठनी पुलिस यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित शिरकलपुर चेक पोस्ट से शराब से भरी दो ट्रक को बरामद कर दोनों गाड़ियों से दो-दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे तो यहां आए दिन शराब से भरी गाड़ियों के साथ तस्कर पकड़े जाते रहते हैं, लेकिन इतनी भारी मात्रा में शराब का पकड़ा जाना कहीं न कहीं गुठनी पुलिस की बड़ी कामयाबी का द्योतक है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि मुझे गुप्त सूत्रों से ट्रकों में शराब भर कर चेक पोस्ट के रास्ते बिहार में प्रवेश कराने की सूचना मिली। मैंने एएसआइ मोहन लाल पासवान के साथ गार्ड आनंद यादव, एएसआइ नागेंद्र यादव और अन्य पुलिस बलों की एक टोली बनाकर सीमा में प्रवेश करने वाली सभी बंद गाड़ियों की सघन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान यूपी की तरफ से दो लोडेड ट्रक (एचआर 46 ए 0032) तथा (यूपी 13 टी 0335) तेजी से आते देख जवानों ने उसे रोककर उसी तलाशी शुरू कर दी। जांच के दौरान भूसे और कचड़े भरे बोरी के अंदर छुपा कर रखी गई थी शराब पाई गई। इस दौरान दोनों ट्रक पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा ट्रक को थाना लया गया। दोनों ट्रक पर गिनती के दौरान एक पर 300 तथा दूसरे ट्रक पर 295 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब पाई गई। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी जा रही है। गिरफ्तार लाेगों में यूपी के श्यामली जिला के कैराना निवासी नफीस अहमद तथा न गुलनवाज और दूसरी गाड़ी पर गिरफ्तार हरियाणा को सोनीपत निवासी कृष्णा स्वामी एवं आगरा जिला के टेकनपुर निवासी राजू सिंह बताया जाता है। गिरफ्तार लोगों ने बताया कि हमको माल हाजीपुर पहुंचाना था। पुलिस की तेज निगाहें और शख्तशराब बंदी कानून के चलते प्रतिदिन शराब से भरी गाड़ियों के साथ तस्कर पकड़े जाते हैं, लेकिन फिर भी ये अपने काले कारनामे को अंजाम देने से बाज नहीं आते।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026