गुठनी

गुठनी थाना के दो आरक्षी हुए डेंगू बुखार से पीड़ित

दोनों आरक्षी का पटना में चल रहा इलाज, आये दिन गुठनी में मिल रहे डेंगू के मरीज

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के दो आरक्षियों को डेंगू बुखार होने की जानकारी मिली है. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि आरक्षी शोएब अख्तर व संदीप कुमार को बुखार आया था और उनलोंगों ने इलाज के क्रम में जांच के बाद सूचना दिया है कि डेंगू बुखार हो गया है. डेंगू पीड़ित दोनों आरक्षी प्राथमिक इलाज के बाद पटना चले गये है. गुठनी में बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की संख्या से ग्रामीण काफी चिंतित है. गुठनी पीएचसी में डेंगू जांच का न तो कोई व्यवस्था है और ना ही क्षेत्र में डेंगू के बचाव के लिये कोई छोडकाव हो रहा है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सब्बीर अख्तर ने बताया पीएचसी में डेंगू जांच का कोई किट नहीं है और क्षेत्र के चिन्हित जगहों पर काला ज्वर का छिड़काव हो रहा है. गुठनी में मस्तिष्क ज्वर से चार दिन पहले एक बालक रोहित कुमार की मौत भी हो चुकी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026