परवेज अख्तर/सिवान : पंजाब से कंबाईन(हार्वेस्टर) चलाने आए दो चालक द्वारा कंबाईन मालिक का लाइसेंसी रिवाल्वर, दो लाख नकदी एवं बाइक लेकर चंपत हो गए हैं। पीड़ित मालिक द्वारा स्थानीय थाने मे आवेदन दे दोनों चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के विश्वनिया गांव निवासी सच्चिदानंद सिंह अपने कंबाईन (हार्वेस्टर) चलाने के लिए पंजाब राज्य के पटियाला जिला मेहा कॉलोनी का मनप्रित सिंह एवं उसी जिला के मछेरी गांव का बीला (दोनों चालक) को अपना कंबाईन चलाने के लिए बुलाया था। शुक्रवार दोनों चालक अल सुबह उनके बेडरूम में प्रवेश कर लाइसेंसी रिवाल्वर, दो लाख रुपये नकद एवं बजाज सिटी बाइक लेकर फरार हो गए। इस बात की जानकारी जब कंबाईन(हार्वेस्टर) मालिक को हुई तो सकते में आ गए।वे स्थानीय थाने में दोनों चालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं घटना की जानकारी होने पर एएसपी कांतेश मिश्रा विश्वनिया पहुंच मामले की छानबीन की।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…