परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सेवतापुर में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें एक व्यक्ति को चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों की मदद से घायल को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार कर सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल जय प्रकाश सिंह है. उसने पांच लोगों को आरोपित किया है. जिसमें करीमन सिंह, कुंदन सिंह, करण सिंह, बालदेव सिंह समेत अन्य लोग शामिल हैं. बताया जाता है कि जयप्रकाश सिंह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहा था. उसी दौरान लाठी डंडा से करीमन सिंह, कुंदन सिंह, करन सिंह मार पीटकर घायल कर फरार हो गये. ये मारपीट की दूसरी घटना है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…