परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मीरहाता गांव में शुक्रवार को मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से दो महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक पक्ष के अकबर अली(50) व उसके भाई रोजाद्दीन मियां (44) तथा दूसरे पक्ष के प्रदीप कुमार (20), श्यामनारायण राय (27), ललिता देवी (25) व उर्मिला देवी (30) शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह दरवाजे पर बकरी बांधने को लेकर अकबर अली और श्यामनारायण के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। देखते हीं देखते दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगी। इस दौरान दोनों ओर से दो महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से आवेदन मिला है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…