Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तालाब से अज्ञात महिला का शव बरामद, सनसनी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन गांव स्थित तालाब से बुधवार की सुबह एक अज्ञात महिला का नग्न शव गांव वालों ने जैसे ही देखा सनसनी फैल गई। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पानी में उतराए महिला के शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान खबर प्रेषण तक नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र 22 वर्ष के करीब थी। वहीं मृतका के दोनो हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बांध दिए गए थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के कुछ युवक गुरुवार की सुबह व्यायाम करने के लिए पोखरा के पास गये हुए थे। वहां उनकी नजर तालाब में उतराए शव पर पड़ी। इसके बाद लड़कों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। धीरे धीरे घटनास्थल पर काफी संख्या में  लोग एकत्रित हो गए। थोड़ी देर में पुलिस भी वहां पहुंची और लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।इसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इधर मौत की घटना के बाद से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं आम हैं। जितने मुंह उतनी बातें। कुछ ने दुष्कर्म की घटना का अंदाजा जताया तो कुछ ने दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की बात कही।

कहते हैं थानाध्यक्ष

मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। दुष्कर्म हुआ है या नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। मामले में जांच की जा रही है।अरुण कुमार
थानाध्यक्ष, हुसैनगंज

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026