मैरवा

मोबाइल चोरी के विवाद में चचेरे भाई को चाकू मारा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली मठिया गांव में मोबाइल चोरी का आरोप लगाए जाने के बाद हुए विवाद में एक युवक ने चचेरे भाई को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल को मैरवा रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां बाद में उसे सदर अस्पताल  रेफर कर दिया गया, लेकिन स्थिति गंभीर देख उसे गोरखपुर इलाज के लिए परिजन ले गए हैं। घायल नित्यानंद पर्वत है। उधर चाकू मारने के आरोप में पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि दोनों पक्ष बातचीत कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में जुट गए और समझौता पत्र पुलिस को सौंप कर हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ने का अनुरोध किया। इस संदर्भ में बताते हैं कि बभनौली के रंजन पर्वत का मोबाइल घर से चोरी हो गया। उसने अपने चचेरे भाई नित्यानंद पर्वत पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए वापस करने को कहा। नहीं देने पर अंजाम भुगतने की बात कही। इसकी शिकायत नित्यानंद पर्वत ने मैरवा थाना में किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और पूछताछ करने के बाद दोनों पक्षों को समझा कर शांत करा दिया। पुलिस के वापस लौटने के बाद फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। रंजन पर्वत ने नित्यानंद पर्वत को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल को रेफरल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन बाद मे परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर और ले गए। मारपीट में रंजन पर्वत भी घायल हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026