गुठनी

गुठनी-मैरवा सड़क के जर्जर हालत के खिलाफ हंगामा

परवेज अख्तर/सीवान :- गुठनी-मैरवा मुख्य सड़क की जर्जर हालत के खिलाफ गुरुवार को ग्रामीण सड़क जाम कर प्रदर्शन किए। ग्रामीणों का कहना है कि गुठनी-मैरवा व गुठनी-मेहरौना सड़क दो माह से गड्ढे में तब्दील है। लेकिन आज तक इसका कोई भी स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य सड़क रामजानकी मार्ग पर गोहरुआ, सरेया, तेनुआ, जतौर, कोढवालिया, केलहरुआ सहित कई जगहों पर टूट गयी है। जिससे सड़क हादसे में रोज लोग जख्मी हो रहे हैं। उनका आरोप था कि इसकी कई बार लिखित शिकायत करने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी बड़ी समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। हंगामे की सूचना पर प्रमुख कुमोद नारायण सिंह व बीडीओ धीरज कुमार दुबे के समझाने पर लोग शांत हुए। मौके पर चुन्नु हाशमी, मुकेश राम, जितेंद्र कुमार, सोनू, अबराम, मृत्युंजय साह, दारोगा कुमार, कमलेश, रमेश, बबलू, रमेश पाल, स्वामीनाथ, रंगलाल, विजय, मुन्ना, शम्भु, अजय, पवन थे। सदर एसडीओ संजीव कुमार का कहना है कि इस तरह की समस्या से निपटने के लिए सड़क पर बने गड्ढे में गिट्टी, मिट्टी व ईंट डाला गया है। अतिक्रमण को हटाने के लिए जल्द कार्रवाई होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026