परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी. बी. नगर तरवारा क्षेत्र के दीनदयालपुर पीएनबी बैंक से वापस अपने घर जा रही एक महिला का बैग छीनकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार चौकी हसन मोती हाता गांव निवासी चंद्रिका महतो की पत्नी किशनपतिया देवी बैंक से रुपयों की निकासी करने पहुंची थी, लेकिन रुपयों की निकासी नहीं हो सकी। इस कारण वह घर वापस जा रही थी। तभी घात लगाए एक चोर ने उनका थैला छीन लिया और भागने लगा। महिला ने जब शोर मचाया तो ग्रामीणों ने उस युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया तथा स्थानीय थाने की पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया युवक दीनदयालपुर निवासी सैफ अली बताया जाता है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक की जांच पड़ताल की जा रही है तथा पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…