Categories: गुठनी

गुठनी में राशन कार्ड में नाम जोड़वाने को ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर राशन कार्ड में नाम जोड़वाने के लिए मंगलवार की सुबह से ही बेलौर पंचायत के सैकड़ों महिला-पुरुष कतार में खड़े हो गए। करीब 10 बजे से शाम तीन बजे तक ग्रामीणों की भीड़ आरटीपीएस काउंटर पर लगी रही। इसी बीच में जिनका राशन कार्ड का फॉर्म जमा हो जाता था वे लोग चले जाते थे, लेकिन उससे अधिक लोग गांव से आकर कतार में पुन: खड़े हो जा रहे थे। स्थिति को देखते हुए बेलौर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अंगद मिश्रा ने अपने पंचायत के लोगों की सुविधा के लिए जलपान का प्रबंध कराया जिससे दिनभर कतार में खड़े रहने के बाद भी लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो। वहीं खुद भी खड़े होकर लोगों के साथ सहयोग में शामिल रहे। इस मौके पर उनके सहयोगी व सेवानिवृत्त शिक्षक काशीनाथ मिश्र समेत कई लोग मौजूद थे। बता दें कि बेलौर पंचायत के लिए राशन कार्ड में नाम जोड़ने का मंगलवार को आखिरी दिन था। बुधवार से जतौर पंचायत के लोगों का नाम जोड़ा जाएगा। बीडीओ धीरज कुमार दुबे ने बताया कि क्रमबद्ध तरीके से सभी पंचायत के वंचित लोगों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने का आवेदन जमा कर लिया जाएगा और यह प्रयास किया जाएगा कि सभी लोगों का नाम राशन कार्ड में जुड़ सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026