परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड के खड़ौली गांव में आयोजित विष्णु महायज्ञ को ले सोमवार को यज्ञ स्थल से हाथी-घोड़े एवं बैंड-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल सो शुरू होकर बलुआ, बसुहारी, किशुनपुरा, खिरौली, भरौली, मैरीटार समेत कई गांवों का भ्रमण करते हुए सरयू नदी तट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान भक्ति गीत एवं जयकार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि यह यज्ञ 28 मई तक चलेगा।महायज्ञ में मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, वाराणसी आदि जगहों से पधारे आचार्यों द्वारा प्रवचन किया जाएगा। वृंदावन के प्रसिद्ध रासाचार्य आचार्य वृजमोहन पाठक अपनी रासमंडली के साथ रामलीला एवं रासलीला कार्यक्रम से सभी का मनोरंजन करेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…