परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड के सात पंचायतों में मुखिया के पद पर काबिज लोगों को मतदाताओं ने नकार दिया है। इस बार सात पंचायतों में नए चेहरे पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है। मुडियारी पंचायत के मुखिया अजय भाष्कर चौहान और सेमरा के मुखिया रामप्रवेश रजक अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे है। लेकिन, माले के चार मुखिया अपना पद गवां दिए है। महागठबंधन के बाद पहली बार माले और राजद के समर्थक चुनावी मैदान में उतरे थे। कबीरपुर से अशोक प्रजापति और बड़गांव से योगेन्द्र कुशवाहा की पत्नी भी चुनाव हार गयी है। बभनौली पंचायत में भी माले का कब्जा अब नहीं रहा है।
इंगलिश पंचायत में अजय चौहान को तनवीर अहमद ने हरा दिया है। तनवीर इस बार सबसे कम उम्र के मुखिया है। मुखिया के साथ बीडीसी सदस्य पद के लिए लगभग सभी निर्वतमान सदस्य चुनाव हार गये है। निर्वतमान प्रमुख कमला कुशवाहा के पति और जद यू के प्रदेश सचिव संजय कुशवाहा चुनाव हार गये है। कमला कुशवाहा इस बार चुनावी मैदान में नहीं थी। उनके पति संजय के प्रमुख बनने का सपना पूरा नहीं हो सका। इस बार के चुनाव में सबसे ज्यादा युवा मतदाताओं ने वोट दिया था। इस बार बीडीसी पद के लिए भी लगभग दस नये लोग चुनकर आये है।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…