परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर-सेमाटार मुख्य मार्ग पर रविवार शाम अपने मायके से ससुराल जा रही महिला की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. महिला यूपी के बनकटा थानाक्षेत्र के छेरिहा गांव निवासी सागर प्रसाद की पत्नी लक्ष्मीना देवी (35) है जो अपने मायके दरौली थाना क्षेत्र के चनौर गांव से अपने घर जा रही थी. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया महिला बस से आकर जतौर बाजार पर उतरी उसके साथ उसका पांच वर्षीय पुत्र राहुल कुमार भी था. जिसे घर से आया युवक अनिल कुमार साईकिल से लेकर चला गया और महिला पैदल जा रही थी. जतौर से सेमाटार वाली सड़क पर बेलौर मोड़ के समीप बाइक चालक ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे महिला सड़क पर गिरते ही दम तोड़ दी. घटना की आवाज सुन ग्रामीण दौड़े तबतक बाइक चालक बाइक मौके पर छोड़कर भागने में सफल रहा. घटना की सूचना पर गुठनी थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार एएसआई मोहन लाल पासवान व अनिरुद्ध प्रसाद के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सूचना मिलते ही छेरिहा गांव से महिला के परिजन मौके पर पहुंच गये.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…