हसनपुरा

सिवान के हसनपुरा में मनरेगा कार्य प्रारंभ होने से मिल रहा मजदूरों का काम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा प्रखण्ड में मनरेगा कार्य शुरू होने से मजदूरों को काफी राहत मिलने लगी है। मजदूरों की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। विगत दो माह से अधिक समय से लॉकडाउन के कारण सभी काम धंधे बंद होने से मजदूरों को काफी परेशानी होने लगी थी। प्रशासन अधिक से अधिक मजदूरों को मनरेगा योजना के कार्यो में जोड़कर उनके आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास में जुटे हुए है। इस योजना तहत प्रखण्ड के उसरी बुजुर्ग पंचायत के मुखिया पायल देवी ने लालनचक से धनौती जलालपुर तक पॉइन का जिर्णोद्धार किया जा रहा।

जिसमें 18 मजदूर कार्य कर रहे है। पकड़ी पंचायत के मुखिया अनूप मिश्र ने मेरही में खाढ़ का जिर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है।जिसमें 70 मजदूर कार्य कर रहे है। मंद्रापाली पंचायत में मुखिया अनिल राम द्वारा नया प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर टाड़ी से पूरब धानाडीह सीमा तक सड़क मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। जिसमें 177 मजदूर काम कर रहे है। पियाउर पंचायत के मुखिया अनिल सिंह ने झौंवा से बसंतनगर तक पॉइन की जिर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है।जिसमें 60 मजदूर कार्य कर रहे है। पोखरों की जीर्णोद्वार पॉइन सफाई सहित अन्य कार्य को किया जाने लगा है। इससे मजदूरों को काफी राहत भी मिल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024