परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर बाजार स्थित पिपरहिया बाबा
ब्रह्मस्थान के पास शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की
मौत हो गई जबकि उसका भाई घायल हो गया। मृतक गांव के ही रामनक्षत्र प्रसाद
का पुत्र रवि कुमार बताया जाता है, जबकि घायल उसका भाई पिंटू कुमार बताया
जाता है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह शौच करने के बाद रवि कुमार
अपने भाई पिंटू कुमार के साथ टहलते हुए घर आ रहा था तभी पिपरहिया
ब्रह्मस्थान के पास पीछे से आ रही एक ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी
घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना
के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल हो गया। ग्रामीण घायल को इलाज के
लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शव को
सड़क पर रख जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने
ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया तथा शव को कब्जे में लेकर आगे की
कार्रवाई में जुट गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…