गोपालगंज: शहर के थाना रोड में शनिवार को बाजार से घर लौट रही एक महिला तथा इनकी बहू को एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सास व बहू को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद स्कार्पियो छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस स्कार्पियो को जब्त कर चालक की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा गांव निवासी उमरावती देवी तथा उनकी सास नवरात्र को लेकर शहर में सामान खरीदने आई थीं।
सामान खरीदने के बाद सास व बहू अपने घर पैदल जा रही थीं। इसी बीच थाना रोड में तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियों ने दोनों को टक्कर मार दिया। इस हादसे में उमरावती देवी के पैर की हड्डी टूट गई तथा उनकी सास को भी चोट लगी है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सास-बहू को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस स्कॉर्पियो को जब्त कर चालक के बारे में पता लगा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…