नालंदा: बिहारशरीफ के शहरी इलाकों में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि दिनदहाड़े लूट जैसे बड़ी वारदातों को अंजाम देने से भी परहेज नहीं कर रहें हैं। ताजा घटना बिहार थाना इलाके के इमादपुर मोहल्ले की है। जहां बंदूक की नोक पर एक फल व्यवसायी से 5 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।
दो बाइक पर सवार कुल 5 नकाबपोश ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित इमादपुर निवासी मो. सारिक एहसान और मो.आशु ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर इमादपुर से रामचन्द्रपुर बाजार समिति जा रहे थे। इसी बीच पूर्व से घात लगाए नकाबपोश बदमाश अपाचे गाड़ी से पीछा करते हुआ आए।
जिसके बाद पीछे से एक और बाइक सवार बदमाश ने बंदूक की नोक पर दो अलग-अलग बैग में रखे 5 लाख से अधिक रुपए लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी की। पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि पार्टी को पैसा देने के लिए घर से रुपया लेकर जा रहे थे। इसी बीच उनके साथ लूटपाट हुआ।
घटना के बाद दोनों बिहार थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष को घटना की जानाकरी दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पंहुची थी। 5 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…