परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के ढेबर गांव निवासी छठू मांझी पिता स्व. गरजु मांझी ने थाने में आवेदन देकर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदक ने कहा है कि तीन नवंबर को सुबह गांव के ही शिवकुमार राम, अक्षय कुमार राम, सचिन कुमार राम, किशन कुमार राम, बिना देवी, उपरोक्त सभी ढेबर गांव निवासी उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज तथा मारपीट करने लगे. जिसमें छठु मांझी, विनय कुमार पासवान, गीता देवी समेत सभी व्यक्ति जख्मी हो गये. घटना के बाद उनकी इलाज पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. इस संबंध में दिए हुए आवेदन के बाद थाने की पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…