दरौंदा

11 दिन बाद मृतक का शव विदेश से पहुंचा नवलपुर, मचा कोहराम

परिजनों में मचा कोहराम, रो-रो कर बुरा हाल

समुंद्र के किनारे पाइप बिछाने के दौरान सुरंग में पानी आने से हुई थी मौत

घटना के पश्चात परिजनों पर टूटा दु:खों का पहाड़

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी बलिराम मांझी के 35 वर्षीय पुत्र विश्वकर्मा मांझी का ओमान में पाइप लाईन बिछाने के दौरान सुरंग में पानी घुसने से हुई मौत के पश्चात 11 दिन बाद शव गांव पहुंचा. 20 नवंबर को विदेश जहाज से मृतक का शव पटना हवाई अड्डा पहुंचा.साथ में कंपनी का एक कर्मी भी पहुंचा था. बहरहाल कंपनी ने शव को अंतिम संस्कार के लिये 30 हजार रूपये का सहयोग किया. वहीं पटना से एंबुलेंस से शव को बिती रात 9 बजे मृतक के पैतृक गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. माता-पिता समेत मृतक की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है. आपको बता दें कि बिते 9 नवंबर को ओमान में समुद्र किनारे दर्जनभर मजदूर पाईप लाईन बिछा रहे थे. तभी सुरंग में पानी आ गया. जिससे दम घूंटने से मौत हो गयी थी. मुखिया नूरसब्बा के प्रतिनिधि व पूर्व मुखिया बसीरुद्दीन सिद्दीकि ने कबीरअंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये की सहायता की. वहीं बड़रम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र मांझी ने भी नगद सहायता दिया. मौके पर जदयू नेत लालबाबु कुशवाहा, राजस्व कर्मचारी मनोज सास, सरपंच नीतू यादव, पूर्व सरपंच शंभूनाथ सिंह, बुधन सिद्दीकि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026