परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया स्थानीय थाने की पुलिस ने पड़वा गांव में वाहन जांच के दौरान शराब से लदे ट्रक को जब्त करते हुए दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जब्त ट्रक को थाना लाया जहां शराब की गिनती करने पर 347 कार्टन शराब ट्रक से उतारा गया। इस मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार के आवेदन पर गिरफ्तार धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार धंधेबाज थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी मुकेश कुमार और हरियाणा प्रदेश गुड़गांव जिला के हतीम गांव निवासी मो. मोहसिन है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बड़हरिया के तरफ से गोपालगंज की ओर तेज गति से ट्रक जा रहा था। पड़वा गांव के पास वाहन जांच के दौरान उसे रोकने का इशारा किया गया लेकिन ट्रक के चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाने लगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…