सीवान में आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

  • कोचिंग से लौटने के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर हुई थी छात्रा की मौत
  • आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखराव गांव के समीप बुधवार की दोपहर 2:00 बजे कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रही साइकिल सवार छात्रा अंजली कुमारी को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के कुचलने से मौत हो गई थी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को बाधित कर आरोपित ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं पुलिस के आश्वासन के बाद छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेजा गया था। घटना के 24 घंटा बीत जाने के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी नहीं होने से गुरुवार को दिन के 11:00 बजे स्थानीय लोगों में जनाक्रोश भड़क उठा। इसके बाद तकरीबन ढाई सौ की संख्या में पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए लोगों ने मुफस्सिल थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोग आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे थे।

बताते चलें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जियाय गांव निवासी जितेंद्र राम के 18 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी बुधवार की सुबह अपने घर से कोचिंग में पढ़ाई करने के लिए निकली थी। जब वह दोपहर 1:30 बजे कोचिंग करके लौट रही थी। इसी दौरान लखराव गांव के समीप तेज रफ्तार में आ रहे हैं अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे पीछे से ठोकर मार दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था। इसके बाद पीड़िता को सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में मृतका के चाचा संजीत कुमार ने मुफ्त थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होने के बाद गुरुवार की सुबह तकरीबन ढाई सौ की संख्या में थाने पहुंचे लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को रखते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों के बढ़ते आक्रोश को देख पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद अंत में मामला शांत कराया गया। वहीं मृतका के परिजनों ने आरोपी नहीं देने पर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024